{"_id":"6aff168350283fe6c40f252d","slug":"video-unbroken-by-taunts-unafraid-of-the-darkness-history-was-made-on-everest-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"न तानों से टूटीं, न अंधेरे से डरीं, एवरेस्ट पर रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न तानों से टूटीं, न अंधेरे से डरीं, एवरेस्ट पर रचा इतिहास
समाज के तानों और नकारात्मक सोच को छोनजिन आंगमो ने कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बना लिया। आठ साल की उम्र में आंखों की रोशनी खोने के बावजूद उन्होंने सीमाओं में सिमटने के बजाय संभावनाओं को तलाशा और पर्वतारोहण के कठिन रास्तों पर कदम बढ़ाकर इतिहास रच दिया।
वर्ष 2025 में माउंट एवरेस्ट फतह कर भारत की पहली नेत्रहीन पर्वतारोही बनीं छोनजिन आज देशभर के दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
जिला मुख्यालय धर्मशाला के सराह स्थित टोंगलेन हॉस्टल में वार्षिक धन्यवाद दिवस समारोह में विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि वह किन्नौर जिले के चांगो गांव की रहने वाली हैं। 28 वर्षीय छोनजिन आंगमो वर्तमान में दिल्ली स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने लद्दाख के महाबोधि रेजिडेंशियल स्कूल से शुरुआती शिक्षा लेने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस से उच्च शिक्षा पूरी की।
छोनजिन ने बताया कि बचपन से उनका सपना आईएएस बनने का था लेकिन दृष्टि खोने और लोगों के ताने सुनने के बाद उन्होंने पर्वत फतह करने की ठानी। वर्ष 2016 में पर्वतारोहण का सफर शुरू करने के बाद वह माउंट एवरेस्ट के साथ-साथ यूरोप और अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर भी तिरंगा फहरा चुकी हैं। इस असाधारण उपलब्धि के लिए वर्ष 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन पुरस्कार से सम्मानित किया।
इसके अलावा वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइकलिंग, तैराकी, मैराथन और मार्शल आर्ट सहित अन्य खेलों में भी कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। छोनजिन ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य दुनिया के चार अन्य सबसे ऊंचे पर्वत शिखरों को फतह कर नया विश्व कीर्तिमान बनाना है।
शिक्षा ने बदला जीवन, बच्चों को सपने देखने का दिया संदेश
झुग्गी बस्तियों के बच्चों को प्रेरित करते हुए छोनजिन ने कहा कि सपने देखें और उनमें रंग भरने के लिए पूरी ताकत लगा दें, क्योंकि हिम्मत के आगे कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के माता-पिता से भी बच्चों का हर कदम पर साथ देने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।