{"_id":"6abcb58692afef22020d6869","slug":"video-major-vijay-singh-mankotia-last-rites-tiyara-kangra-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के पार्थिव देह की अंतिम यात्रा शुरू, सैन्य सम्मान के साथ दी जा रही अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के पार्थिव देह की अंतिम यात्रा शुरू, सैन्य सम्मान के साथ दी जा रही अंतिम विदाई
हिमाचल के पूर्व मंत्री और शाहपुर से पांच बार विधायक रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया की पार्थिव देह की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। उनके पैतृक गांव तियारा में अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट ले जाया जा रहा है।
मेजर मनकोटिया के निधन की खबर के बाद से ही तियारा में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पूर्व सैनिक शामिल हुए हैं। सेना की मौजूदगी में उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है।
87 वर्षीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया का बीते मंगलवार को तियारा में हार्ट अटैक से निधन हुआ था। उनके बेटा और बेटी विदेश से लौटकर कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोनों के पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।
मेजर मनकोटिया का राजनीतिक जीवन चार दशक से अधिक लंबा रहा। वह शाहपुर से पांच बार विधायक रहे और दो बार हिमाचल सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। राजनीति में आने से पहले वह भारतीय सेना में अधिकारी थे।
उनके अंतिम संस्कार में क्षेत्र के लोगों के साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पूर्व सैनिक भी शामिल हो रहे हैं। मेजर मनकोटिया के निधन से शाहपुर और कांगड़ा क्षेत्र में शोक की लहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।