फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Grand ghats will be constructed near the Panchteerthi Sarovar.

Kangra News: पंचतीर्थी सरोवर के पास बनाए जाएंगे भव्य घाट

Thu, 01 Oct 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 01 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Grand ghats will be constructed near the Panchteerthi Sarovar.
परागपुर (कांगड़ा)। ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री कालेश्वर नाथ मंदिर परिसर के कायाकल्प के लिए प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता तेज हो गई है। बुधवार को एसडीएम परागपुर ने मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार हिमानी शर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए करीब 12.5 करोड़ रुपये की निविदाएं (टेंडर) आमंत्रित की गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही ब्यास नदी के तट और ऐतिहासिक पंचतीर्थी सरोवर के समीप हरिद्वार की तर्ज पर भव्य घाटों का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासनिक स्तर पर मंदिर का पूर्ण नियंत्रण औपचारिक रूप से परागपुर उपमंडल के अधीन आना अभी शेष है। क्षेत्र में एसडीएम की पदस्थापना के बाद जल्द ही उनके मंदिर ट्रस्ट के सह-आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने की संभावना है। इस नई प्रशासनिक व्यवस्था के लागू होने से मंदिर के प्रबंधकीय कार्यों और विकास परियोजनाओं में और तेजी आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed