{"_id":"6abd6f16b332f20f770d1d66","slug":"schedule-for-driving-test-and-vehicle-inspection-released-kangra-news-c-95-1-kng1046-258782-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी
Thu, 01 Oct 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने बताया कि उपमंडल में अक्तूबर के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया है। पालमपुर स्टेशन आरएलए के तहत ड्राइविंग टेस्ट 5 और 30 अक्तूबर को होंगे। वाहनों की पासिंग 6 और 31 अक्तूबर को होगी। उन्होंने संबंधित चालकों और वाहन मालिकों से निर्धारित तिथियों के अनुसार कार्य और औपचारिकताएं समय पर पूरी करने का अनुरोध किया है, ताकि असुविधा से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन