{"_id":"698c438432208d59230e6f43","slug":"video-kangra-people-involved-in-animal-trade-are-in-trouble-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: साहब! हमें बजरंग दल वाले पकड़कर पीट रहे हैं, पशु भी गाड़ी में नहीं ले जा पा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: साहब! हमें बजरंग दल वाले पकड़कर पीट रहे हैं, पशु भी गाड़ी में नहीं ले जा पा रहे
पशुओं का व्यापार करने वाले लोग इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। मंगलवार को पशु लेकर जा रहे एक व्यापारी की गाड़ी को कंडवाल में रोककर ड्राइवर से की गई मारपीट के बाद अन्य व्यापारियों ने कड़ा विरोध जताया है। इस विषय में मंगलवार को क्षेत्र के कई पशु व्यापारियों ने सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर पुलिस चौकी कंडवाल में शिकायत दर्ज करवाई है। विशाल सिंह, लक्की कुमार, देव राज, मंदीप कुमार, पप्पू राम, पुनीत, रंजू, मजीद अली, गेजू, सरुप सिंह, मोहम्मद अजीज,सोनू, गुलज़ार, बलविंदर, गगन, जरनैल सिंह सभी पशु व्यापारियों का कहना है कि पेट पालने के लिए आजकल फिलहाल रोजगार के साधन वैसे ही बेहद कम हैं। परन्तु जब वैध रूप से पशुओं का व्यापार करके उन्हें लाने, छोड़ने का कार्य गाड़ी के माध्यम से करते हैं। तो कुछ लोग संगठन के नाम हमें तंग करके मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पशु व्यापारी नसीब सिंह व्यापारी का कहना है कि उन्होंने अपनी दो गाएं तौकी स्थित एक व्यक्ति को बेच दीं। इस विषय में उन्होंने अपनी निजी गाड़ी एचपी 40 एफ 4794 में दोनों गाय को सुरक्षित रूप से डालकर अपने ड्राइवर राजेश कुमार के माध्यम से मंगलवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे तौकी के लिए भेजा।इस दौरान जब उनकी गाड़ी जसूर पहुंची तो वहां कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया।और उनकी गाड़ी को कंडवाल में रोक लिया। इस दौरान उन्होंने खुद्द को किसी संगठन का कार्यकर्ता बताकर बिना कुछ जांच पड़ताल के ड्राइवर राकेश कुमार के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। जिससे उसके सिर और कान पर गहरी चोटें आईं हैं। इनका कहना है कि वैध रूप से पशुओं का कारोबार करने के बावजूद हमारे साथ कई बार ऐसा होता है। उपरोक्त व्यापारियों का कहना है कि परिवार पालने के लिए अगर वैध रूप से कार्य करने के बाद भी आगे इसी तरह का व्यापारियों के साथ अन्याय होता रहा।तो मजबूरन उन्हें इनके खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ेगा। व्यापारियों का कहना है कि अक्सर वैध रूप से कार्य करने पर भी यही डर सताता रहता है कि कहीं पशु ले जाते समय कहीं कोई उन्हें गलत समझकर नुकसान न पहुंचा दे। इसी दुविधा में कई वर्षों से पशुओं का व्यापार कर रहे कुछ व्यापारी सोचने पर मजबूर हो गए हैं। कि अब पशु व्यापार करे या नहीं। इस विषय में एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने जिन्होंने मारपीट की है उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।इस तरह की हरकत कोई भी करेगा मामला दर्ज किया जाएगा। ऐसी अराजकता को सहन नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।