फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   jwalaji temple shardiya navratri mela 125 police personnel security

कांगड़ा: ज्वालामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्र का आगाज, 125 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा; 51 क्विंटल फूलों से सजा दरबार

Sun, 11 Oct 2026 01:44 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:44 PM IST
jwalaji temple shardiya navratri mela 125 police personnel security
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को पारंपरिक झंडा रस्म और शहनाई की मधुर धुनों के बीच शारदीय अश्विन नवरात्र मेलों का भव्य शुभारंभ हुआ। सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। कई श्रद्धालु नवरात्र और जागरण के लिए ज्योति अपने घर भी लेकर गए। मंदिर परिसर और गर्भगृह को रंग-बिरंगी रोशनी और 51 क्विंटल ताजे फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नवरात्र के शुभारंभ पर सुबह विधिवत पूजा-अर्चना, कन्या पूजन, घट स्थापना और मंत्रोच्चारण के साथ पारंपरिक झंडा रस्म निभाई गई। नए झंडों की पूजा-अर्चना के बाद उन्हें मंदिर के ऊपर स्थापित किया गया। विधायक संजय रत्न ने धार्मिक परंपराओं के बीच नवरात्र मेलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा, डीएसपी संजय शर्मा, मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल, मंदिर न्यास के प्रधान दिव्यांशु भूषण, न्यास के सदस्य और पुजारी वर्ग उपस्थित रहा। विधायक संजय रत्न ने प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए मां ज्वाला से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से विधिवत पूजा-अर्चना और झंडा रस्म के साथ मेलों का शुभारंभ किया गया है। नवरात्र मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन तथा पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं। डीएसपी ज्वालामुखी संजय शर्मा ने बताया कि मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। करीब 125 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि मंदिर में दर्शन के लिए आते समय कीमती सामान, जेवर और अन्य मूल्यवान वस्तुएं पहनकर लाने से बचें, ताकि किसी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके। सुरक्षा के लिहाज से शहर को सात सेक्टरों में बांटा गया है। श्रद्धालुओं को कतारों में दर्शन करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा शहर में विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी मां के दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई है। एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा ने प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने मां ज्वाला से देश और प्रदेश में खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने तथा आपदा से उबरने की प्रार्थना की। उन्होंने भविष्य में ऐसी आपदा दोबारा न आने की कामना भी की। मंदिर न्यास के प्रधान दिव्यांशु भूषण और समस्त पुजारी वर्ग ने भी श्रद्धालुओं को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। शारदीय अश्विन नवरात्र मेले 11 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक चलेंगे। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मां ज्वाला के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

एमपी: नवरात्रि की प्रतिपदा पर भांग से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा मंदिर

11 Oct 2026

गाजियाबाद में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश नागिन गिरफ्तार

11 Oct 2026

नोएडा में महर्षि यूनिवर्सिटी में आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों ने मानसिक संतुलन पर की चर्चा

11 Oct 2026

VIDEO: मिथिला में साकार हुई त्रेतायुग की गाथा, मंच पर जीवंत हुए रामायण के दिव्य प्रसंग

10 Oct 2026

VIDEO: सपा कार्यकर्ता दूसरे दिन भी रहे हाउस अरेस्ट

10 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: दलित जिपं सदस्य पर जाति सूचक टिप्पणी पर शिकायत, कार्रवाई की मांग

10 Oct 2026

कानपुर: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, नवाबगंज थाने के बाहर जुटी भारी भीड़

10 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: नवरात्र व दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए फ्लैग मार्च निकला

10 Oct 2026

कानपुर: बारादेवी मंदिर एवं जंगली देवी मंदिर परिसर में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

10 Oct 2026

कानपुर: बिरहाना रोड में पकड़ा गया नकली सोना, महिला समेत चार पकड़े गए

10 Oct 2026

Meerut: शनि अमावस्या पर शनि धाम मंदिर में हुई महा आरती

10 Oct 2026

Meerut: पितृ अमावस्या पर बस्तोंरा गांव के ग्रामीणों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

10 Oct 2026

Meerut: रामलीला मंचन ब्रह्मा से रावण ने मांगा तीनों लोकों का राज

10 Oct 2026

Meerut: पितृ अमावस्या पर गोवंश के लिए दवाइयां और अन्य सामग्री की गई दान

10 Oct 2026

Meerut: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जाम से जूझे लोग

10 Oct 2026

Meerut: रावण, कुंभकर्ण और विभीषण के जन्म का हुआ मंचन

10 Oct 2026

Meerut: ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में हुई पवित्र मिस्सा बलिदान और सामूहिक प्रार्थना, शोभायात्रा निकाली

10 Oct 2026

Meerut: हवन-यज्ञ के बाद रामलीला मंचन का शुभारंभ

10 Oct 2026

Muzaffarnagar: 11वें विशाल मां भगवती के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु

10 Oct 2026

Meerut: लायंस क्लब की पारिवारिक सभा में सदस्यों ने खेला डांडिया

10 Oct 2026

Meerut: ताड़का वध के मंचन ने रोमांचित किया, जिमखाना मैदान में गूंजे भगवान श्रीराम के जयकारे

10 Oct 2026

VIDEO: बेवर में कांग्रेस प्रदेश महासचिव हाउस अरेस्ट

10 Oct 2026

घाटमपुर: पुलिस ने घेराबंदी कर 13 जुआरियों को धर दबोचा, 26,150 रूपये भी बरामद किए

10 Oct 2026

VIDEO: सौंख में निकाली गई भव्य राम बरात, जमकर नाचे बराती

10 Oct 2026

VIDEO: चाैमुहां में जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली भव्य राम बरात

10 Oct 2026

VIDEO: अधिवक्ता से मारपीट और रुपये छीने, प्राथमिकी न होने पर धरने की चेतावनी

10 Oct 2026

VIDEO: संजय प्लेस में कारोबारी की पिटाई, धमकी दी

10 Oct 2026

VIDEO: पंप हाउस में करंट से झुलसे कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

10 Oct 2026

VIDEO: घर के पीछे जुआ खेलने से रोकने पर किसान को लहूलुहान कर पीटा

10 Oct 2026

VIDEO: खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

10 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed