{"_id":"6acbf502c3ba58d63a03130a","slug":"jeevan-kumar-becomes-divisional-president-of-the-postal-employees-union-kangra-news-c-95-1-kng1024-260794-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जीवन कुमार बने डाक कर्मचारी संघ के मंडलीय अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जीवन कुमार बने डाक कर्मचारी संघ के मंडलीय अध्यक्ष
Mon, 12 Oct 2026 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ देहरा मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को बचत भवन देहरा में किया गया। इसमें देहरा मुख्य डाकघर के एलएसजी लेखाकार जीवन कुमार को मंडलीय अध्यक्ष और अश्वनी कुमार को मंडलीय सचिव चुना गया।
बैठक में कर्मचारियों पर उच्च अधिकारियों की ओर से थोपे जा रहे कथित अव्यवहारिक लक्ष्यों पर चिंता जताई गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि दबाव बनाने के बजाय कर्मचारियों की संख्या और कार्यभार के हिसाब से लक्ष्य तय होने चाहिए।
इसके साथ ही हिमाचल परिमंडल में ड्यूटी का समय शाम चार बजे तक बढ़ाने पर भी कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। संघ ने मांग की कि कार्य समय की तुरंत समीक्षा हो और उपमंडलीय प्रमुखों, सहायक अधीक्षकों सहित सभी प्रशासनिक पदों के कार्यभार का निष्पक्ष व पारदर्शी पुनर्मूल्यांकन किया जाए। बैठक में पूर्व सर्किल सचिव एचएस गुलेरिया, सर्किल अध्यक्ष बलराज, सर्किल सचिव पुरुषोत्तम चौहान सहित 40 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।