फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Claims washed away by the rain; water stagnates in the drains.

Kangra News: बारिश में बहे दावे, नालियों में ठहरा पानी

Mon, 12 Oct 2026 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 12 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Claims washed away by the rain; water stagnates in the drains.
बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के प्रवेश द्वार के बाहर मार्ग से को निकालते कर्मी और पानी से गुजरते श्
धर्मशाला। कांगड़ा प्रशासन के पुख्ता इंतजाम के दावे नवरात्र के पहले दिन हुई तेज बारिश में बह गए। बारिश के चलते मंदिर के मुख्य प्रवेश मार्ग पर भारी जलभराव हो गया। इससे माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

सड़क किनारे बनी नालियों के चोक होने से पानी की निकासी नहीं हो सकी और बारिश का पानी सड़क पर बहने लगा। हालांकि मंदिर के सफाई कर्मियों ने पानी निकालने का प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण व्यवस्था बेपटरी हो गई।
विज्ञापन

अन्य राज्यों और स्थानीय स्तर से पहुंचे श्रद्धालुओं को भारी असुविधा झेलनी पड़ी। नवरात्र जैसे बड़े धार्मिक उत्सव पर ऐसी अव्यवस्था ने प्रशासन की पूर्व तैयारियों की पोल खोल दी है। श्रद्धालुओं ने शेष दिनों के लिए व्यवस्थाएं तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

बरसात के समय नालियों की सफाई करवाई गई थी। यदि बारिश के कारण मंदिर मार्ग पर पानी बह रहा है, तो यह चिंता का विषय है। मंदिर मार्ग की नालियों को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद और मंदिर प्रशासन को तुरंत निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। -डॉ. अंजलि गर्ग, एसडीएम, कांगड़ा

बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के प्रवेश द्वार के बाहर मार्ग से को निकालते कर्मी और पानी से गुजरते श्

बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के प्रवेश द्वार के बाहर मार्ग से को निकालते कर्मी और पानी से गुजरते श्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed