{"_id":"6aec7af64692244a10031074","slug":"video-hamirpur-swadeshi-diwali-mahotsav-2026-celebrated-at-the-college-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: महाविद्यालय में मनाया स्वदेशी दिवाली महोत्सव-2026","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: महाविद्यालय में मनाया स्वदेशी दिवाली महोत्सव-2026
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में इको क्लब और बोस बॉटनिकल सोसाइटी के तत्वावधान में स्वदेशी दिवाली महोत्सव-2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें कॉमर्स सोसाइटी, संगीत विभाग और अंग्रेजी विभाग ने सहयोग किया। कार्यक्रम में करीब 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
महोत्सव में हिमाचली पारंपरिक लिखणु और रंगोली प्रतियोगिताएं करवाई गईं। लिखणु प्रतियोगिता में प्रिया ने पहला, साक्षी ने दूसरा और मोनिका व नीतिका ने तीसरा जबकि रंगोली प्रतियोगिता में कनिका व रेशिका प्रथम, दीक्षा व दीक्षा द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पहचान स्पेशल स्कूल हमीरपुर के करीब 20 बच्चों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी रही। इसमें बच्चों ने अपने हाथों से तैयार की गई दिवाली की सजावटी वस्तुओं और अन्य हस्तनिर्मित उत्पादों को बिक्री के लिए रखा। महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और स्वदेशी परंपराओं को सहेजने के साथ समाज में समानता और समावेशिता की भावना को मजबूत करते हैं। इस मौके पर डॉ. कल्पना भंडारी, डॉ. कनिका कौंडल, डॉ. उमा देवी, प्रो. पूर्वा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।