{"_id":"68dba305f11957ec870ddd40","slug":"video-hamirpur-road-repair-work-in-didvin-village-causes-traffic-jam-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: डिडवीं गांव में सड़क की मरम्मत कार्य से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: डिडवीं गांव में सड़क की मरम्मत कार्य से लग रहा जाम
एनएच 103 के तहत डिडवीं गांव में सड़क की री-टारिंग और मरम्मत कार्य के कारण जाम लग रहा है। इस जाम से लोग परेशान हो गए हैं। जाम लगने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी देरी हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग रखी है। गांव डिडवीं में सड़क की हालत दयनीय है। यहां पर अक्सर गड्ढे पड़े हुए थे। लोगों की सुविधा को देखते हुए सड़क की मरम्मत और री-टारिंग कार्य शुरू किया गया है। इस कार्य के कारण सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई है। यातायात व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन वाहनों की संख्या के आगे यह प्रयास सफल नहीं हो रहे हैं। स्थानीय लोगों में विक्की चंदेल, विजय कुमार, नीलम, सुदर्शन आदि ने बताया कि पहले इस सड़क पर गड्ढे थे। अब सड़क की स्थिति को सुधारा जा रहा है। लेकिन नियमित रूप से जाम लगने के कारण यात्री भी काफी परेशान हो रहे हैं। अधिकतर परेशानी विद्यार्थियों के साथ-साथ कर्मचारियों को हो रही हैं। उन्हें निर्धारित स्थान तक पहुंचने में कभी-कभार देरी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग रखी है कि यहां पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रयास किए जाएं। तीन से चार पुलिस कर्मियों की सेवाएं ली जाएं। इससे लगातार लग रहे जाम से निजात मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।