{"_id":"6aec7c4208b079497d00543c","slug":"video-bhoranj-food-safety-department-gets-40-kg-of-sweets-destroyed-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भोरंज: खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाईं 40 किलो मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज: खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाईं 40 किलो मिठाइयां
त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वीरवार को उपमंडल भोरंज के प्रमुखों कस्बों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पट्टा, भोरंज, बस्सी और तरकवाड़ी में मिठाइयों, किराना और फास्ट फूड की करीब 20 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे, जबकि करीब 40 किलो बासी मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम ने दौरान बर्फी, मिल्क केक, कलाकंद, बेसन, बेसन के लड्डू, तिरंगा लड्डू, मठरी, रसगुल्ला और गुलाब जामुन के नमूने लिए गए। वहीं, बासी चमचम, घेवर, नारियल के लड्डू और बेसन को मिलाकर करीब 40 किलो खाद्य सामग्री नष्ट करवाई गई। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में केवल खाद्य श्रेणी के रंगों का ही इस्तेमाल करें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर ने कहा कि मिठाइयों में खमीर उठाने और सफाई के लिए केवल खाद्य श्रेणी के अमोनियम बाइकार्बोनेट और सोडियम हाइड्रोसल्फाइट का ही निर्धारित मानकों के अनुसार इस्तेमाल किया जाना चाहिए। त्योहारों का सीजन समाप्त होने तक विभाग की ओर से निरीक्षण, छापेमारी और नमूने लेने का अभियान जारी रहेगा। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।