{"_id":"6acb383511739555560bf1bf","slug":"video-awahdevi-mata-temple-first-navratri-2000-devotees-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: पहले नवरात्र पर अवाहदेवी माता मंदिर में उमड़ी भीड़, दोपहर 12 बजे तक 2 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: पहले नवरात्र पर अवाहदेवी माता मंदिर में उमड़ी भीड़, दोपहर 12 बजे तक 2 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:48 PM IST
Link Copied
शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को श्री अवाहदेवी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह करीब 5 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे तक करीब दो हजार श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेक चुके थे।
नवरात्र के चलते मंदिर परिसर सुबह से ही भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर माता के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।
मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित श्री दुर्गा पूजा को लेकर भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रविवार को कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।
रविवार शाम को गायत्री परिवार की ओर से दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। नवरात्र के आगामी दिनों में मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक आयोजनों के चलते अवाहदेवी क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।