{"_id":"6ae5e1f75fee1fe10b055a97","slug":"video-video-gorkha-association-dharamshalas-foundation-day-celebrated-with-great-enthusiasm-in-shyam-nagar-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: श्याम नगर में धूमधाम से मनाया गोरखा एसोसिएशन धर्मशाला का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: श्याम नगर में धूमधाम से मनाया गोरखा एसोसिएशन धर्मशाला का स्थापना दिवस
सिद्धपुर (नोरबुलिंगा)। श्याम नगर स्थित ऐतिहासिक गोरखा भवन में गुरुवार को हिमाचल एवं पंजाब गोरखा एसोसिएशन धर्मशाला का स्थापना दिवस मनाया गया। 29 अक्तूबर 1916 को स्थापित हुई इस संस्था ने अपने गौरवशाली 110 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस विशेष अवसर पर गोरखा भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साधना नेपाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कर्नल एसडी पुन, कर्नल वीएसएम अर्जुन गुरुंग, ब्रिगेडियर बीएसएम कमला गुरुंग, ब्रिगेडियर देविका गुरुंग, मेजर हेमंत गुरुंग, कर्नल जीबी थापा व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी श्याम थापा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने की। समारोह के दौरान धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में बसे गोरखाली समुदाय के प्रतिभावान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों के लोकनृत्यों और गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक छटा के साथ गोरखा भवन परिसर में पारंपरिक गोरखाली व्यंजनों के विशेष स्टॉल भी लगाए गए थे, जहां लोगों ने गोरखाली खानपान के अनूठे स्वादों का भरपूर आनंद लिया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने इस अवसर पर गोरखाली समुदाय को बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी समृद्ध भाषा, संस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं को जीवंत रखना है। साथ ही, गोरखाली समाज की एकता और आपसी भाईचारे को और अधिक सुदृढ़ बनाना हमारी प्राथमिकता है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष ऑनरेरी कैप्टन सरवन थापा, ऑनरेरी कैप्टन पीएस बुराथोकी, पवन गुरुंग, कैप्टन ईश्वर सिंह थापा, आशा पुन व गोरखाली समुदाय के 17 गांवों के मुखियाओं सहित 1000 से अधिक लोग उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।