{"_id":"6a8955a7029471d10c02e407","slug":"video-dharamshala-congress-staged-a-protest-over-the-national-anthem-issue-and-raised-slogans-against-the-bjp-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: राष्ट्रगान के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: राष्ट्रगान के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी
कांगड़ा जिला कांग्रेस ने शनिवार को धर्मशाला में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रगान के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर के चंदे को लेकर भी भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ अपना रोष जताया और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस दौरान अनुराग शर्मा ने कहा कि बीजेपी राम मंदिर चोरी के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।