{"_id":"6ae5c352568d76f75d074c79","slug":"video-video-staff-at-medical-college-chamba-take-a-pledge-of-national-unity-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: मेडिकल कॉलेज चंबा में कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: मेडिकल कॉलेज चंबा में कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प
पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा में शनिवार को राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं डीन डॉ. पंकज गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने राष्ट्र की एकता एवं सुरक्षा बनाए रखने, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने तथा देशहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय एकता देश की सबसे बड़ी ताकत है। भारत की विविधता में एकता उसकी विशिष्ट पहचान है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह सामाजिक समरसता बनाए रखने के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और जिम्मेदारी से करे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्र के प्रति नागरिकों के दायित्वों का स्मरण करवाते हैं और सामूहिक रूप से देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में अधीक्षक श्रेणी प्रथम रविंद्र शर्मा, एसीएफ दलीप कुमार सहित महाविद्यालय एवं अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।