Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Chamba News
›
Video: Governor Kavinder Gupta attended the annual function of Dalhousie Hilltop School and even danced with the students.
{"_id":"6adb6a0c6134f82cae02cc45","slug":"video-video-governor-kavinder-gupta-attended-the-annual-function-of-dalhousie-hilltop-school-and-even-danced-with-the-students-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने डलहौजी हिलटॉप स्कूल के वार्षिक समारोह में की शिरकत, विद्यार्थियों के साथ नृत्य भी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने डलहौजी हिलटॉप स्कूल के वार्षिक समारोह में की शिरकत, विद्यार्थियों के साथ नृत्य भी किया
डलहौजी (चंबा)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को संरक्षित रखते हुए आधुनिक ज्ञान, विज्ञान और तकनीक को अपनाना जरूरी है। इससे युवा पीढ़ी भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनेगी। वह शुक्रवार को डलहौजी हिलटॉप स्कूल के वार्षिक समारोह ‘विरासत-2026’ में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में तार्किक सोच, रचनात्मकता, व्यावहारिक ज्ञान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 कौशल विकास और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और डिजिटल शिक्षा नए अवसर प्रदान कर रहे हैं, लेकिन तकनीकी ज्ञान के साथ नैतिकता और मानवीय मूल्यों को बनाए रखना भी आवश्यक है। राज्यपाल ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम के लिए स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने जमा दो की परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक लेकर चंबा जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले जम्मू-कश्मीर निवासी अक्षय कुमार और लद्दाख निवासी अली अकबर को सम्मानित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की अपील की। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राज्यपाल ने बच्चों और अध्यापकों के साथ नृत्य भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।