{"_id":"6afaa3288711bc0a490015a5","slug":"video-himachal-pensioners-protest-pending-dues-jcc-formation-chamba-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: लंबित देनदारियों के भुगतान और जेसीसी गठन की मांग, पेंशनरों का धरना पांचवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: लंबित देनदारियों के भुगतान और जेसीसी गठन की मांग, पेंशनरों का धरना पांचवें दिन भी जारी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:01 PM IST
Link Copied
लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान और संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) के गठन की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। समिति की चंबा इकाई के बैनर तले आयोजित धरने में विभिन्न विभागों, निगमों, बोर्डों और पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया और सरकार के प्रति रोष जताया।
धरने में वक्ताओं ने कहा कि पेंशनरों का महंगाई भत्ते (डीए) का एरियर और पांच लंबित किस्तें अभी तक जारी नहीं की गई हैं। उनके अनुसार ये किस्तें करीब 10 प्रतिशत बनती हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेंशनरों की सभी लंबित वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान किया जाए।
इसके साथ ही पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) का गठन करने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और प्रदेश कार्यकारिणी को वार्ता के लिए बुलाया जाए, ताकि लंबित मुद्दों पर बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला जा सके।
वक्ताओं ने कहा कि पेंशनरों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय प्रदेश की सेवा में लगाया है। इसके बावजूद उन्हें अपने जायज अधिकारों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।