Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Poor nighttime management compounded the suffering of patients.

Chamba News: मरीजों की तकलीफ पर भारी पड़ी रात की बदइंतजामी

Mon, 09 Nov 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Poor nighttime management compounded the suffering of patients.
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक डॉक्टर के हवाले रहा उपचार, कई आपात मामले पहुंचने पर लड़खड़ाई व्यवस्था
विज्ञापन

दर्द से कराहती बच्ची को इंजेक्शन के लिए भेजा मेडिकल स्टोर, डॉक्टर के ड्यूटी रूम का दरवाजा खुलवाने के लिए करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रात के समय उपचार व्यवस्था की हकीकत चिंताजनक नजर आई। आपातकालीन वार्ड में मरीजों के इलाज का जिम्मा एक डॉक्टर संभालता दिखा। एक साथ कई गंभीर मामले पहुंचने पर मरीजों को उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। तीमारदार डॉक्टर और कर्मचारियों की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। दवाइयों और इंजेक्शन के लिए भी परिजनों को परेशान होना पड़ा।
पांच नवंबर को रात के करीब एक बजे संवाद न्यूज एजेंसी के संवाददाता ने इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। उस समय बाइक हादसे में घायल चार लोगों की मरहम-पट्टी चल रही थी। इसी दौरान ढांक से गिरकर गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर उसके उपचार के लिए माइनर ओटी में चले गए। करीब एक घंटे तक उपचार के बाद घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

इस बीच साहो, मुगला, हरदासपुरा, पुखरी और धरवाला से पहुंचे करीब दस मरीज डॉक्टर का इंतजार करते रहे। मुगला से आई साढ़े चार वर्षीय बच्ची पेट दर्द से कराह रही थी। परिजन उसे दूसरी मंजिल पर डॉक्टर के ड्यूटी रूम में ले गए, लेकिन पांच मिनट तक दरवाजा खटखटाने पर भी कोई बाहर नहीं आया। दोबारा इमरजेंसी पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें फिर ड्यूटी रूम भेजा। परिजनों की परेशानी बताने पर फोन किया गया, जिसके बाद दरवाजा खुला। बच्ची को दर्द निवारक इंजेक्शन लिखकर दिया गया, जिसे परिजनों को सिविल स्टोर से खरीदना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रोस्टर बोर्ड पर भी व्यवस्था नदारद
ड्यूटी रोस्टर बोर्ड पर चार नवंबर का विवरण लगा था। पांच नवंबर को ड्यूटी देने वाले डॉक्टर, स्टाफ नर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नाम दर्ज नहीं थे।
--
दो डॉक्टरों की ड्यूटी, मौके पर एक
सरकारी आंकड़ों के अनुसार रात में इमरजेंसी में दो डॉक्टरों की ड्यूटी रहती है, जबकि निरीक्षण के दौरान एक ही डॉक्टर उपलब्ध नजर आया। रात आठ से तड़के दो बजे तक गंभीर मरीजों की आवाजाही अधिक रहती है। पूरी रात में 50 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।

--
मामला ध्यान में लाया गया है। रात में ऑन-कॉल इमरजेंसी सेवा के लिए डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं। इंजेक्शन की आपूर्ति जल्द पहुंचने वाली है। रात के समय डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. मानिक सहगल, प्रवक्ता, मेडिकल कॉलेज
--
रात को कम से कम तीन डॉक्टरों की ड्यूटी होनी चाहिए। इनके नाम पहले से ड्यूटी रोस्टर पर अंकित होने चाहिए। - दिनेश ठाकुर
--
रात में मरीजों को किसी भी दवाई के लिए वार्ड के बाहर जाने की नौबत नहीं आनी चाहिए। सभी दवाइयां वहां उपलब्ध होनी चाहिए। - मनु कुमार
--
प्रदेश सरकार और प्रशासन को समय-समय पर रात में इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेना चाहिए। - राजेश
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed