{"_id":"6ac74aa1856036a10803bccf","slug":"video-spare-tyre-stolen-from-parked-car-bard-bilaspur-night-patrol-cctv-demand-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: बरड़ में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से स्पेयर टायर चोरी, वाहन मालिकों में बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: बरड़ में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से स्पेयर टायर चोरी, वाहन मालिकों में बढ़ी चिंता
Ankesh Dogra
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:17 PM IST
Link Copied
ग्राम पंचायत सुन्हाणी के बरड़ क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से स्पेयर टायर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुए टायर की कीमत करीब 15 से 20 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र के वाहन मालिकों में चिंता बढ़ गई है।
बरड़ निवासी गाड़ी चालक पवन ने बताया कि वह बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी गाड़ी बरड़ के पास सड़क किनारे खड़ी कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह गाड़ी के पास पहुंचा तो उसका स्पेयर टायर गायब था।
पवन के अनुसार, उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोरी हुए टायर का कोई पता नहीं चल सका। उनका कहना है कि बरड़ क्षेत्र में इससे पहले भी गाड़ियों से टायर चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही बरड़ और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई गई है।
पवन का कहना है कि रात के समय नियमित पुलिस गश्त होने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है। स्थानीय वाहन मालिकों ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।