{"_id":"6ac7494152d5ba31f4028745","slug":"video-fruit-garden-development-ward-one-bargaon-bilaspur-vbg-ramji-yojana-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: वार्ड नंबर एक में तैयार हो रहा फलदार पौधों का बगीचा, नींबू-लीची-अमरूद के पौधे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: वार्ड नंबर एक में तैयार हो रहा फलदार पौधों का बगीचा, नींबू-लीची-अमरूद के पौधे लगाए
Ankesh Dogra
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:11 PM IST
Link Copied
ग्राम पंचायत बड़गांव के वार्ड नंबर एक में वीबीजी रामजी योजना के तहत फलदार पौधों का बगीचा तैयार किया जा रहा है। इस बगीचे में नींबू, मौसमी, लीची और अमरूद के पौधे लगाए गए हैं।
पंचायत की ओर से पौधों की देखरेख और सिंचाई के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी तय की गई है, ताकि बगीचे को बेहतर तरीके से विकसित किया जा सके।
ग्राम पंचायत प्रधान मंगल ठाकुर ने बताया कि योजना का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और ग्रामीणों की आर्थिकी को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि इस भूमि पर विकसित किए जा रहे फलदार बगीचे से आने वाले समय में किसानों की आय बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं। बगीचे में लगाए गए पौधों की देखरेख के लिए जॉब कार्ड धारकों को लगाया गया है।
प्रधान के अनुसार, पंचायत की ओर से पौधों की सिंचाई और सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पंचायत के सभी वार्डों में इसी तरह के कार्य करवाने की योजना है, ताकि क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को आर्थिक रूप से भी लाभ मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।