{"_id":"6a1ffec32f3293df7700ebdb","slug":"video-bilaspur-surbhi-thakur-says-living-up-to-the-peoples-trust-is-my-top-priority-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: सुरभि ठाकुर बोलीं- जनता के विश्वास पर खरा उतरना मेरी पहली प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: सुरभि ठाकुर बोलीं- जनता के विश्वास पर खरा उतरना मेरी पहली प्राथमिकता
Ankesh Dogra
Updated Wed, 03 Jun 2026 03:45 PM IST
Link Copied
जिला परिषद वार्ड नम्होल से नवनिर्वाचित सदस्य सुरभि ठाकुर ने कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है उसे वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर वह लगातार जनता के बीच रहकर कार्य करेंगी। बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में सुरभि ठाकुर ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने वार्ड की सभी 13 पंचायतों का दौरा कर घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की खराब स्थिति, पेयजल संकट और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं सामने आईं। इन सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड के कई बुजुर्ग आज भी विभिन्न सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने और जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। सुरभि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा उनके प्रेरणास्रोत हैं, जिनकी कार्यशैली से उन्हें समाज सेवा और जनकल्याण के लिए प्रेरणा मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।