{"_id":"68e5165fc39d7a94eb0e596a","slug":"video-sks-triennial-district-representative-conference-to-be-held-on-october-24-2025-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: एसकेएस त्रिवार्षिक जिला प्रतिनिधि सम्मेलन 24 अक्तूबर को होगा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: एसकेएस त्रिवार्षिक जिला प्रतिनिधि सम्मेलन 24 अक्तूबर को होगा संपन्न
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ जिला कार्यकारिणी की बैठक संघ कार्यालय दशहरा ग्राउंड में सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान महिपाल सौदे ने की व संचालन जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने किया। बैठक में पिछले आंदोलनों की समीक्षा,19 से 21 दिसंबर को सिरसा में त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन के अलावा जिला के त्रिवार्षिक जिला प्रतिनिधि सम्मेलन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित संबंधित विभिन्न विभागीय यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा उपरांत 24 अक्तूबर को सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित कर रहे राज्य महासचिव नरेश कुमार व राज्य सचिव मांगे राम तिगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने,पुरानी पेंशन नीति बहाल करने,कौशल निगम कर्मचारियों को पे-रोल पर लेकर 58 साल तक रोजगार सुरक्षा की गारंटी देने,वेतन विसंगतियों को दूर करने,हरियाणा का अलग से आठवां वेतन आयोग गठित करने,सरकारी विभागों में खाली पड़े पक्के पदों पर भर्ती करके सरकारी सेवाओं को मजबूत करने,निजीकरण पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा लंबे समय से सड़कों पर संघर्ष कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।