Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Sant Nirankari Mission conducted a cleanliness and tree plantation drive at the Civil Hospital in Yamunanagar
{"_id":"6a8aba5094d4e4200c034b65","slug":"video-sant-nirankari-mission-conducted-a-cleanliness-and-tree-plantation-drive-at-the-civil-hospital-in-yamunanagar-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में सिविल अस्पताल में संत निरंकारी मिशन ने चलाया स्वच्छता व पौधारोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में सिविल अस्पताल में संत निरंकारी मिशन ने चलाया स्वच्छता व पौधारोपण अभियान
संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को वननेस वन परियोजना के तहत स्थानीय सिविल अस्पताल परिसर में विशेष स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान में मिशन के संयोजक बलदेव सिंह की अध्यक्षता में सैकड़ों सेवादल के भाई-बहनों ने भाग लिया। इस दौरान वन क्षेत्र की साफ-सफाई करने के साथ बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए।
संयोजक बलदेव सिंह ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी का संदेश, “प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है”, पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मनुष्य को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से अगस्त 2021 में शुरू हुई वननेस वन पहल का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन कायम करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करना है।
संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में करीब 350 वृक्ष समूह स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 600 से अधिक वननेस वन स्थलों पर पौधों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रविवार को अभियान के छठे चरण का शुभारंभ किया गया। देशभर के 630 स्थानों पर आयोजित अभियान में लाखों श्रद्धालुओं और स्वयंसेवकों ने भाग लेते हुए करीब 10 लाख पौधे लगाए।
मिशन की ओर से लगाए गए पौधों की तीन से पांच वर्ष तक नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया है, ताकि वे विकसित होकर छोटे वनों का रूप ले सकें और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।