{"_id":"6ad852cd84b47f154509c7aa","slug":"video-man-beaten-to-death-in-yamunanagars-kamala-nagar-his-two-young-daughters-lose-their-father-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर के कमला नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर के कमला नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
शहर के कमला नगर में छोटी लाइन के पास एक युवक की कथित तौर पर मारपीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शरण सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि पड़ोस के ही कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया और लातों से बुरी तरह पीटा।
गंभीर हालत में परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, बुधवार सुबह परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर रामपुरा पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
परिजनों के अनुसार, शरण सिंह विसारा पर्व देखने के बाद अपने परिवार को घर छोड़कर सब्जी लेने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में पड़ोस के कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मौके पर चार से पांच युवक उसे लातों से पीट रहे थे। इसी बीच परिवार के कुछ लोगों को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत मृतक के परिजनों को सूचना दी कि कुछ युवक शरण सिंह के साथ मारपीट कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो शरण सिंह बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
शरण सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। उसके परिवार में पत्नी के अलावा छह साल और दो साल की दो छोटी बेटियां हैं। पिता की मौत से दोनों मासूम बच्चियों के सिर से साया उठ गया है। परिवार के लिए यह घटना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बुधवार सुबह परिजन रामपुरा पुलिस चौकी पहुंचे और मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। परिजनों का कहना है कि युवक की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।