फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electricity department employees staged a protest and burned copies of the policies.

Yamuna Nagar News: बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नीतियों की प्रतियां जलाई

Thu, 22 Oct 2026 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 22 Oct 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity department employees staged a protest and burned copies of the policies.
सरकारी नीतियों की प्रतियां फूंकते कर्मचारी। यूनियन
सरस्वतीनगर। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को सब-डिवीजन मुस्तफाबाद में बिजली कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नीतियों की प्रतियां फूंककर विरोध जताया और अपनी मांगें पूरी करने की आवाज उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार की निजीकरण संबंधी नीतियों और कर्मचारी विरोधी फैसलों से बिजली कर्मचारियों में रोष है। बिजली विभाग आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना और उनकी जायज मांगों को पूरा करना जरूरी है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार से बिजली विभाग में निजीकरण की नीतियों पर पुनर्विचार करने और लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में बिजली विभाग के कर्मचारी और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed