{"_id":"6ad9375ea5bbc286820a8357","slug":"students-were-encouraged-to-pursue-not-only-success-but-also-job-creation-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-164998-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को सफलता के साथ रोजगार सृजन के लिए भी किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को सफलता के साथ रोजगार सृजन के लिए भी किया प्रेरित
Thu, 22 Oct 2026 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला 27 अक्तूबर तक चलेगी। पहले दिन मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं कैथल के डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए।
डॉ. भांबू ने कहा कि युवाओं को केवल रिज्यूमे तैयार करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी उपलब्धियों और कार्यों से अलग पहचान बनानी चाहिए। सफलता के लिए बड़े संसाधनों या विशेष अवसरों की प्रतीक्षा करना जरूरी नहीं है। अच्छे विचार, दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और उन्हें साकार करने का साहस व्यक्ति को आगे बढ़ाता है। विद्यार्थियों को असफलताओं से सीख लेकर नए विचारों पर काम करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नौकरी पाने के साथ रोजगार सृजन की संभावनाओं पर भी विचार करने के लिए प्रेरित किया। राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद की संगीत गायन की प्राध्यापिका मीनाक्षी बिड़लान ने संगीत क्षेत्र में करियर के पारंपरिक और आधुनिक विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, कौशल विकसित करने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही तनाव का सकारात्मक ढंग से सामना करने, भावनाओं को समझने और व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में वाणिज्य विभाग की अध्यक्ष प्रो. आरती अरोड़ा ने प्राचार्या, मुख्य वक्ता, वरिष्ठ प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। संवाद
-- -- -- -- -