{"_id":"6aacb1b3cb60f5be560714d9","slug":"video-fog-blankets-yamunanagar-visibility-affected-by-white-sheet-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में छाई धुंध, सफेद चादर से दृश्यता पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में छाई धुंध, सफेद चादर से दृश्यता पर असर
जिले में एक दिन पहले वीरवार को चली तेज हवा और कई स्थानों पर हुई बारिश के बाद आज सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तड़के से ही ग्रामीण क्षेत्रों में घनी धुंध छाई रही। खेत-खलिहान और सड़कें धुंध की सफेद चादर में लिपटे नजर आए। सितंबर माह में सर्दी शुरू होने से पहले इस तरह धुंध छाने से लोग हैरान दिखाई दिए।
सुबह के समय धुंध का असर इतना अधिक रहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ दूरी तक साफ दिखाई नहीं दे रहा था। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। धुंध के कारण दृश्यता प्रभावित होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट
एक दिन पहले जिले में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद तापमान में भी बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, वीरवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आने से रात और सुबह के मौसम में पहले की अपेक्षा ठंडक महसूस की गई।
आज छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना
लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मौसम में आए इस बदलाव से राहत मिली। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धुंध का असर कम होने की संभावना है।
आज भी बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इससे मौसम में ठंडक और बढ़ सकती है। वीरवार को चली तेज हवा और बारिश के बाद आज सुबह बदले मौसम ने लोगों को आगामी दिनों में मौसम के मिजाज को लेकर उत्सुक कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।