{"_id":"6a955e1dea44fc02e905e707","slug":"video-citu-staged-a-protest-in-support-of-the-strike-by-yamunanagar-municipal-and-fire-department-personnel-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर नगरपालिका व अग्निशमन कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में सीटू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर नगरपालिका व अग्निशमन कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में सीटू ने किया प्रदर्शन
यमुनानगर। नगरपालिका एवं अग्निशमन कर्मियों की जारी हड़ताल के समर्थन में सीटू जिला कमेटी यमुनानगर की ओर से सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम डीआरओ को ज्ञापन सौंपा। सीटू के अलावा आंगनबाड़ी, आशा और मिड डे मील यूनियनों की ओर से भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए गए।
प्रदर्शन से पहले सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील, ग्रामीण चौकीदार, भवन निर्माण एवं सर्व कर्मचारी संघ और रिटायर कर्मचारी संघ से जुड़े सैकड़ों कर्मचारियों ने मंडी गेट पर जनसभा की। इसकी अध्यक्षता सीटू जिला संयोजक शर्बती देवी ने की, जबकि संचालन सतपाल सैनी ने किया। प्रदर्शन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
सीटू पदाधिकारियों शर्बती देवी, सतपाल सैनी, रिकू सिंह, जोत सिंह, शतीश जागड़ा, रोशन लाल और सहसंयोजक सुनीता करेडा ने कहा कि अप्रैल और मई 2026 में अग्निशमन तथा नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल हुई थी। 13 मई को सरकार और कर्मचारियों के बीच समझौता हुआ था। सरकार ने समझौते को लागू करने के लिए 30 जून तक की समय सीमा तय की थी, लेकिन 31 अगस्त तक भी समझौते को लागू नहीं किया गया।
रोशन लाल, सतपाल सैनी, सुनीता करेडा, रेखा, शतीश जागड़ा, रिकू सिंह, नीलम, प्यारेलाल, ललित, जोत सिंह, सोमनाथ, राजबीर पिंडोरा, राजेश कुमारी, किरण, सलोचना, पूनम, बिजेंद्र, पपला, सुभाष, चंद्रपाल मलारा और जरनैल चिनालिया ने कहा कि समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर दोनों श्रेणियों के कर्मचारी छह अगस्त से दोबारा हड़ताल पर हैं। आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलन के साथ दमनात्मक रवैया अपनाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। वक्ताओं ने सभी कर्मचारी संगठनों से हड़ताल के समर्थन में एकजुट होने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।