{"_id":"68cbfcd32acc4731c609b168","slug":"video-women-eligible-for-lado-laxmi-yojana-in-sonipat-2025-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत की 10106 अविवाहित युवतियों, 62775 विवाहित महिलाओं को मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत की 10106 अविवाहित युवतियों, 62775 विवाहित महिलाओं को मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
परिवार पहचान प्राधिकरण के प्रदेश समन्वयक डॉ. सतीश खोला ने बताया कि सोनीपत की 10106 अविवाहित युवतियां व 62775 विवाहित महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना से लाभान्वित होंगी। प्रत्येक वार्ड व गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक योजना से वंचित न रहे।
पुरखास अड्डा रोड स्थित नगर निगम मेयर राजीव जैन के कार्यालय में वीरवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर मेगा जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में 500 से ज्यादा लोगों ने लाभ उठाया। परिवार पहचान प्राधिकरण के प्रदेश समन्वयक डॉ. सतीश खोला ने शिविर का मुआयना कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डॉ. सतीश ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हर पात्र महिला व युवती को योजनाओं का लाभ बिना देरी व पारदर्शिता से मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। परिवार पहचान पत्र आईडी योजनाओं की रीढ़ है, इसके आधार पर ही सही लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित हो रही है।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि मेगा शिविर से स्पष्ट हो गया कि सरकार जन-जन तक योजनाओं की पहुंच च प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिलाओं ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना से उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी, वह आत्मनिर्भरता की दिशा में और मजबूत कदम उठा पाएंगी। अधिकारियों ने लाभार्थियों को योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। शिविर में नगर निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, सुरेंद्र मदान, सुरेंद्र नैय्यर, मुनीराम, महेश लूथरा, अतुल जैन, संजीव वलेचा, त्रिभुवन कौशिक, प्रवीण सैनी, आरती शर्मा, गौरव भोला, राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।