Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Under Anti-Ragging Week in Sonipat, girl students were made aware and took oath to stay away from ragging
{"_id":"689b181497f5907609022d6d","slug":"video-under-anti-ragging-week-in-sonipat-girl-students-were-made-aware-and-took-oath-to-stay-away-from-ragging-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में एंटी रैगिंग वीक के तहत छात्राओं ने किया जागरूक, रैगिंग से दूर रहने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में एंटी रैगिंग वीक के तहत छात्राओं ने किया जागरूक, रैगिंग से दूर रहने की ली शपथ
रैगिंग करना है अपराध, कभी न देना इसका साथ... नारों के साथ एंटी रैगिंग वीक के तहत जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाल जागरूकता का संदेश दिया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कहा कि रैगिंग किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। शिक्षण संस्थानों में रैगिंग के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
जीवीएम की एंटी रैगिंग इकाई के तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली को प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर रैली क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई। करीब 250 छात्राओं ने रैगिंग को लेकर जागरूकता की अलख जगाई, नारे लगाते हुए रैगिंग के दुष्परिणामों की जानकारी दी। हाथों में नारे लिखे बैनर, तख्तियां लेकर छात्राओं ने रैगिंग का पुरजोर विरोध किया।
प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कहा कि रैगिंग किसी भी रूप में उचित नहीं है। इससे होनहार विद्यार्थियों का जीवन तबाह हो जाता है। रैगिंग से मानसिक चोट पहुंचती है, जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल हो जाता है, इसलिए जीवीएम को रैगिंग मुक्त परिसर बनाया गया है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वह जहां भी रहें, वहां रैगिंग का विरोध करें, स्वयं भी कभी रैगिंग में संलिप्त न हो। प्राध्यापिका डाॅ. तमन्ना ने छात्राओं को रैगिंग न करने की शपथ दिलाई। रैली में संयोजक डाॅ. अनीता सैनी, प्राध्यापिका अंशु, सुमन, डाॅ. नीति, डाॅ. बबीता मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।