{"_id":"6ab546b1b62eea54ea0fa75e","slug":"video-sonipat-players-displayed-their-prowess-at-the-heavyweight-circle-kabaddi-mahakumbh-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: हैवीवेट सर्कल कबड्डी महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: हैवीवेट सर्कल कबड्डी महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
सोनीपत। रिढ़ाऊ-फरमाना में लड़कों और लड़कियों के लिए हैवीवेट सर्कल कबड्डी महाकुंभ-2026 का आयोजन किया गया। वीरवार शाम विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। एशियन कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब सिंह सैनी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा की धरती ने देश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। सरकार की ओर से गांवों में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है।
एक एकड़ जमीन पर बनेगा कम्युनिटी हॉल मंत्री ने रिढ़ाऊ गांव में विकास कार्यों की घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से एक एकड़ जमीन उपलब्ध करवाने पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से कम्युनिटी हॉल बनवाया जाएगा। खेल मैदान में रिटेनिंग वॉल बनवाने का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा युवाओं को व्यायाम के लिए 10 लाख रुपये की लागत से जिम का सामान उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
सर्कल कबड्डी को बड़े मंच की जरूरत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सर्कल कबड्डी को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने की जरूरत है। बड़े आयोजन खिलाड़ियों को देश-विदेश के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास और मेहनत करने का आह्वान किया। एशियन कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब सिंह सैनी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर होने वाले ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ अभ्यास जारी रखने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।