{"_id":"6aa6aec551a3b7e148070c19","slug":"video-sonipat-delivery-rider-dies-after-bike-hits-divider-two-colleagues-injured-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: डिवाइडर से बाइक टकराने पर डिलीवरी राइडर की मौत, दो साथी कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: डिवाइडर से बाइक टकराने पर डिलीवरी राइडर की मौत, दो साथी कर्मी घायल
सोनीपत। मुरथल रोड पर विकास नगर के पास अनियंत्रित हुई बाइक के डिवाइडर से टकराने के चलते ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करने वाले गांव सांदल कलां निवासी सुमित (25) की मौत हो गई। हादसे में उनके दो साथी कर्मी प्रिंस व साहिल घायल हो गए। सुमित ही बाइक चला रहे थे।
गांव सांदल कलां निवासी सुमित मुरथल के पास स्थित ब्लिंकिट कंपनी के स्टोर में डिलीवरी राइडर के तौर पर काम करते थे। उनके साथ प्रिंस व साहिल भी कार्यरत थे। वह मुरथल व जटवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। सुमित रात की ड्यूटी पर था। परिचित संदीप ने बताया कि तड़के करीब साढ़े चार बजे सुमित, प्रिंस व साहिल बाइक पर सोनीपत की तरफ आ रहे थे। जब वह मुरथल रोड पर विकास नगर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक किसी कारण से अचानक अनियंत्रित हो गई। उसके बाद बाइक सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथी कर्मी प्रिंस व साहिल घायल हो गए। घायल प्रिंस को नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। साहिल को निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। सुमित शादीशुदा थे और उनका करीब सवा दो साल का बच्चा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। हादसे में घायल प्रिंस होश में नहीं था।
जांच अधिकारी एसआई संजय कुमार ने बताया कि मुरथल रोड पर बाइक डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ है। इसमें एक युवक की मौत हुई है और दो घायल हुए हैं। हादसा इत्तेफाकिया हुआ है। बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।