{"_id":"68ef7c57f81d6d065a0c8d89","slug":"video-mata-narayani-jayanti-celebrated-2025-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: श्रद्धा व उत्साह से मनाई माता नारायणी जयंती, मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर लगाया भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: श्रद्धा व उत्साह से मनाई माता नारायणी जयंती, मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर लगाया भंडारा
गढ़ी ब्राह्मणान के महलाना रोड स्थित शिव शक्ति नारायणी मंदिर में बुधवार को माता नारायणी जयंती के उपलक्ष्य में समारोह श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने शिरकत की। समारोह का शुभारंभ नारायणी माता की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करके किया गया। तत्पश्चात मंदिर समिति की ओर से भंडारा लगाया गया। भंडारे में आसपास क्षेत्र के लोगों के प्रसाद ग्रहण किया।
कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता व सद्भावना को मजबूत करते हैं। मनुष्य को जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए। अंत में मनुष्य के साथ कुछ नहीं, बल्कि उसके कर्म जाते हैं। यही सीख उन्होंने अपने पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय देवराज दिवान से मिली है। उनके कर्मों की बदौलत ही आज उनकी समाज में अलग पहचान हैं। आज भी स्वर्गीय देवराज दिवान को लोग याद करते हैं। उनका सोनीपत से सदैव लगाव रहा, आज शहरवासी वैसे ही मुझे प्यार दे रहे हैं। कमल दिवान ने सभी का आह्वान किया कि वह राजनीति से हटकर समाज में एकता व भाईचारे को महत्व दें। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि मंदिर के प्रति भविष्य में जो भी योगदान उनसे बनेगा, वह हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में मंदिर समिति से ओमप्रकाश सहित सभी सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।