Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
In Gohana, doctors kept the OPD closed for two hours in protest against a charge sheet; they expressed their resentment by wearing black armbands.
{"_id":"6afed2158075426c8b0d1363","slug":"video-in-gohana-doctors-kept-the-opd-closed-for-two-hours-in-protest-against-a-charge-sheet-they-expressed-their-resentment-by-wearing-black-armbands-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना में चार्जशीट के विरोध में डॉक्टरों ने 2 घंटे बंद रखी ओपीडी, बाजू पर काली पट्टी बांधकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना में चार्जशीट के विरोध में डॉक्टरों ने 2 घंटे बंद रखी ओपीडी, बाजू पर काली पट्टी बांधकर जताया रोष
सोनीपत में 13 डॉक्टररों को चार्जशीट करने के विरोध में वीरवार को नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट किया। विरोध में डॉक्टरों ने 2 घंटे तक ओपीडी भी बंद रखी। इस दौरान ओपीडी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को हड़ताल खत्म होने का इंतजार करना पड़ा। डॉक्टरों ने 11 बजे ओपीडी में मरीजों की जांच शुरू की।
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सोनीपत में नागरिक अस्पताल के 13 डॉक्टर को चार्जशीट करने के निर्देश दिए हैं। डॉक्टरों पर यह कार्रवाई स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और प्रशासनिक विफलता के कारण की गई है।
बड़ी संख्या में डॉक्टरों पर कार्रवाई होने के विरोध में वीरवार को नागरिक अस्पताल, गोहाना में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। एसएमओ डॉक्टर दिनेश छिल्लर ने कहा कि जिला में डॉक्टर के पद खाली पड़े हैं। एक डॉक्टर पर कार्य भार निर्धारित मानको से ज्यादा है। इससे डॉक्टरों का कामकाज प्रभावित होता है। ऐसे में डॉक्टरों पर की गई कार्रवाई एकतरफा है। वहीं डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों को भी ओपीडी शुरू होने के लिए 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।