{"_id":"6919dcf278439b966602c735","slug":"video-green-belt-will-be-developed-as-a-park-2025-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: 87 लाख से सेक्टर-15 की ग्रीन बेल्ट को पार्क के रूप में किया जाएगा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: 87 लाख से सेक्टर-15 की ग्रीन बेल्ट को पार्क के रूप में किया जाएगा विकसित
विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने सेक्टर-15 की बिहारी मार्केट में होने वाले विकास कार्य का शुभारंभ किया। सेक्टर-15 ग्रीन बेल्ट में लगभग 87 लाख रुपये से दो ओपन जिम के सेट लगाए जाएंगे।
विधायक ने बताया कि ग्रीन बेल्ट को पार्क की तरह विकसित किया जाएगा। ग्रीन बेल्ट की चहारदीवारी और रेलिंग की मरम्मत की जाएगी। यहां बच्चों के खेलने के लिए झूलों की व्यवस्था भी की जाएगी। मेयर राजीव जैन ने बताया कि ग्रीन बेल्ट के अंदर लोगों के घूमने के लिए वाकिंग ट्रैक और फुटपाथ बनाएं जाएंगे। पूरी ग्रीन बेल्ट में आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। पूरी ग्रीन बेल्ट को एक व्यवस्थित पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों की पार्क की जरूरत पूरी होगी और व्यायाम करने के लिए ओपन जिम लगाए जाएंगे। जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। इस दौरान निगम पार्षद बबीता कौशिक, जिला भाजपा प्रवक्ता त्रिभुवन कौशिक, आनंद प्रकाश शर्मा, प्यारे लाल नारंग, अनिल पुष्करणा, रवि ग्रोवर, मनोहर लाल मेहता, सुभाष गुप्ता, मुकेश कुमार भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।