Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
By talking to university scientists regarding the issue of cotton seeds, we will provide better seeds - Agriculture Minister Shyam Singh Rana
{"_id":"6ad47d2dfe4b08708204eb4c","slug":"video-by-talking-to-university-scientists-regarding-the-issue-of-cotton-seeds-we-will-provide-better-seeds-agriculture-minister-shyam-singh-rana-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कॉटन सीड के बीच को लेकर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से बातचीत कर, बेहतर बीज उपलब्ध करवाएंगे- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉटन सीड के बीच को लेकर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से बातचीत कर, बेहतर बीज उपलब्ध करवाएंगे- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने जिले की मंडियों का रविवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धान के मौजूदा हालातों को देखा और किसानों से बातचीत की। वहीं, कृषि मंत्री के आने की सूचना के बाद कालांवाली में किसान मंडी में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। जिन्हें पुलिस ने रोक दिया। कृषि मंत्री ने किसान नेताओं से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना।
वहीं, कालांवाली में विशेष रूप से पत्रकारवार्ता करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि धान का 15 दिनों सीजन है। इस सीजन को देखते हुए मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक मंडियों का निरीक्षण करें। जहां पर व्यवस्था नहीं है, वहां पर व्यवस्था बनवाए। कॉटन के बेहतर बीज उपलब्ध करवाने की मांग पर कृषि मंत्री ने कहा कि धान के रकबे को कम करने के लिए सरकार कॉटन व अन्य फसलों पर प्रोत्साहन राशि दे रही हैं। कॉटन दाल व अन्य चीजें हमें बाहर से मंगवानी पड़ती है। यहां पर उसकी पूर्ति होने पर बाहर की मांग कम हो जाएगा। कॉटन के बेहतर बीज को लेकर वे कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करेंगे और बेहतर बीज किसानों को उपलब्ध करवाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।