{"_id":"6ad50a838076e351520f5bc3","slug":"engage-with-sports-stay-away-from-drugs-a-message-for-the-youth-sirsa-news-c-128-1-sir1013-167033-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खेलों से नाता जोड़ें , नशे से दूर रहें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खेलों से नाता जोड़ें , नशे से दूर रहें युवा
विज्ञापन
सिरसा। डीएसपी ललित कुमार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और टीम भावना विकसित करते हैं। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
वह राजकीय महिला महाविद्यालय तारुआना में आयोजित पांचवीं वार्षिक एथलीट मीट में मुख्य अतिथि के रूप में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। नशे से प्रभावित लोगों को तिरस्कार करने के बजाय उपचार और उचित मार्गदर्शन के लिए प्रेरित करना चाहिए। नशे की खरीद-फरोख्त या तस्करी की सूचना राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933, मानस पोर्टल, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 9138999748 अथवा नजदीकी थाना या चौकी में दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को संदिग्ध लिंक, फर्जी नौकरी व निवेश संबंधी ऑफर और नकली ग्राहक सेवा नंबरों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या निजी विवरण साझा न करें। पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी की धमकी देने और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाने वालों के झांसे में न आएं।