{"_id":"6ad50756b268305d6b006da4","slug":"the-city-swayed-to-the-beats-of-dandiya-sirsa-news-c-128-1-sir1013-167022-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डांडिया की थाप पर झूमा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डांडिया की थाप पर झूमा शहर
Sun, 18 Oct 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। नवरात्र के उल्लास और भारतीय संस्कृति के रंगों से सजी अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की डांडिया नाइट में शहरवासी देर रात तक झूमते रहे। निशुराज रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया और गरबा की थाप पर नृत्य किया।
गुजरात की प्रोफेशनल डांडिया टीम, गायिका पलक ओबेरॉय की लाइव प्रस्तुति और दिल्ली से आई डीजे शीना की धुनों ने समारोह को यादगार बना दिया। सम्मेलन के प्रधान गौरव गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन और माता दुर्गा की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और महाआरती से हुआ।
समारोह में भाजपा नेता मनीष सिंगला, प्रदीप रातुसरिया और नवीन केडिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान ड्रोन से पुष्पवर्षा की गई। एंकर यामशा परवन और हर्ष ने मंच संचालन कर दर्शकों का उत्साह बनाए रखा।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि मनीष सिंगला ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और परंपराओं के प्रति जुड़ाव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सर्वश्रेष्ठ पोशाक और डांडिया नृत्य करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए और आयोजन को सफल बनाने के लिए शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।