{"_id":"6a5f7d0af662c3954f0420f9","slug":"video-wrestlers-from-rithal-and-sanghi-triumph-in-block-level-under-14-wrestling-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: खंड स्तरीय अंडर-14 कुश्ती में रिठाल और सांघी के पहलवानों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: खंड स्तरीय अंडर-14 कुश्ती में रिठाल और सांघी के पहलवानों ने मारी बाजी
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित बुधवार को अंडर-14 आयु वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के पहलवानों ने भाग लिया और अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
35 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिठाल के शिवि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि राजकीय उच्च विद्यालय बोहर के अंश द्वितीय स्थान पर रहे। 38 किलोग्राम में एमएसई के समर्थ प्रथम और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी के रोनक द्वितीय स्थान पर रहे। 41 किलोग्राम में राजकीय विद्यालय रिठाल के जतिन ने पहला स्थान हासिल किया वहीं एमडी पब्लिक स्कूल सांघी के उमंग दूसरे स्थान पर रहे।
44 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी के प्रिंस प्रथम और नव युग शिक्षा निकेतन मकड़ौली के अंश द्वितीय स्थान पर रहे। 48 किलोग्राम में श्री ज्योति प्रकाश सीनियर सेकेंडरी स्कूल जसिया के शुभम ने बाजी मारी और राजकीय विद्यालय रैनकपुरा के हिमांशु दूसरे स्थान पर रहे। वहीं 52 किलोग्राम में विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रूपेश नांदल प्रथम और जेड ग्लोबल स्कूल के रियान कटारिया द्वितीय स्थान पर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।