{"_id":"69196d022b080772430c8b66","slug":"video-union-minister-manohar-lal-inaugurated-the-chat-bot-and-portal-in-rohtak-2025-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने चैट बॉट व पोर्टल का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने चैट बॉट व पोर्टल का किया शुभारंभ
नमस्ते चैट बॉट व प्रशासन की पहल पोर्टल पर नागरिक घर बैठे शिकायत दर्ज कराने के साथ फीडबैक भी दे सकेंगे। इसके लिए रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चैट बॉट व पोर्टल का शुभारंभ किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नागरिक चैट बॉट पर नमस्ते बोलकर अपना नाम पता व समस्या दर्ज कर सकते हैं। समस्या के समाधान की जानकारी भी चैट बॉट पर ही मिल जाएगी। प्रशासन की पहल के नाम से पोर्टल भी शुरू किया गया है। इसमें जाकर क्यूआर कोड स्कैन कर किसी भी विभाग कार्यालय के बारे में नागरिक अपना फीडबैक दे सकेंगे। किसी भी कार्यालय व विभाग में नागरिक के साथ दुर्व्यवहार की संभावना समाप्त होगी।
पत्रकारों के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार के भाजपा की सरकार बनी है। पार्टी जनहित के मुद्दों पर काम रही है। इसीलिए देश में लोग पार्टी को पसंद कर रहे हैं। पार्टी को चुन रहे हैं। ऑनलाइन सुविधाओं को लोग पसंद कर रहे हैं। प्रदेश में जनसेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसी कड़ी में डिजिटलाइजेशन का प्रयास है। इन सुविधाओं का शुभारंभ इसी के तहत किया गया है।
वोट चोरी मामले में उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेश इसी तरह की राजनीति करती है। कांग्रेस ने कभी भी जनहित के कार्यों पर ध्यान नहीं दिया। अब भी वे कर्नाटक व हिमाचल में जनहित के कार्य करें तो अच्छा रहेगा। हम वोटर सूची में शुद्धिकरण करना चाहते हैं तो वे वोट चोरी पर बोलते हैं।
अपनी हार को छिपाने के लिए कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगा रही है। नोट किसी को नहीं बांटे गए हैं। जरूरतमंदों को एक मुश्त दस हजार रुपये दिए गए हैं। छठ पर रेल सुविधा बेहतर थी। इसी से जाकर लोगों ने लोकतंत्र के पर्व में शामिल होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सीएम के नाम का फैसला विधायक दल करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।