{"_id":"6ac75f8cc4cb568a700f946e","slug":"video-two-people-died-in-two-separate-accidents-in-rohtaks-kishangarh-village-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक के किशनगढ गांव में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के किशनगढ गांव में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत
गांव किशनगढ में स्पीड ने दो को अपने आगोश में ले लिया है। पहली बुधवार शाम पांच बजे की यह दुर्घटना हिसार रोहतक बाईपास पर बडेसरा कट पर पर घटी बाइक पर अपने घर आ रहे जितेंद्र 45 पुत्र रामचंद्र को तेज गति से चले आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। जितेंद्र घर के पास में ढाबा चलाता था। उसके एक बेटा व एक बेटी है जो पढाई कर रहे हैं।
दूसरी घटना वीरवार सुबह की किशनगढ गांव में घटी जब हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर कार से हो गई। टक्कर लगने सड़क किनारे चार पाई पर लेटे किसान मामन 70 पुत्र बिष्णु पर कार चढ गई।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस को अपने कब्जे में लिया है। बस चालक फरार बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। इस बारे में थाना प्रभारी सतपाल का कहना है कि दुर्घटना के बाद बस को इन पाउंड किया है। बस चालक की तलाश शुरु की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।