{"_id":"688b18ea044777165207e292","slug":"video-roads-submerged-due-to-65-mm-rain-in-rohtak-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में 65 एमएम बारिश से सड़कें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉनसून सीजन की अच्छी बारिश में बरसाती पानी निकासी के दावे बह गए। बुधवार रात हुई 65 एमएम बारिश के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। यही नहीं, वीरवार को बारिश के घंटों बाद तक भी सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रही।
वीरवार को सुबह से बारिश जारी है। कभी बूंदाबांदी तो कभी हलकी बारिश के अलावा आसमान में बादल छाए रहे। बुधवार रात हुई जोरदार बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा रहा। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
दुपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को बारिश के बाद जमा गंदे पानी के बीच से होकर की गुजरना पड़ा। सुबह स्कूली बच्चों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी।
शहर के गोहाना रोड, सुखपुरा चौक, मेडिकल मोड, एमडीयू के सामने, आकाशवाणी के पासा, प्रेमनगर, सुभाष रोड, सेक्टर दो-तीन, सोनपीत रोड, मानसरोवर कॉलोनी, शीला बाइपास, माता दरवाजा रोड, गोकर्ण डेरे के पास, जनता कॉलोनी, वैश्य कॉलेज रोड, कन्हेली रोड, बजरंग भवन के सामने, अग्रसेन चौक, रेलवे रोड, किलारोड, कृष्णा कॉलोनी, जींद बाइपास समेत अनेक इलाकों में घंटों बरसाती पानी भरा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।