{"_id":"682319d8cec5ac8a3e0c2d93","slug":"video-municipal-workers-demonstrated-for-their-demands-2025-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर नगर निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका कर्मचारी संघ के अपील पर मंगलवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने आंबेडकर चौक लेकर सुभाष चौक तक उल्टा झाड़ू लेकर किया। इसके साथ ही सरकार से नारेबाजी करते हुए मांगों को पूरी करने की मांग की।
दोपहर सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। दोपहर बाद करीब तीन बजे आंबेडकर चौक पर पहुंचे और सुभाष चौक तक हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन किया। उनकी मांगों को पूरा किया जाए। अप्रैल माह में सुखपुरा चौक के नजदीक नगर पालिका कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा था कि 7 अगस्त 2024 को सरकार व नगर पालिका कर्मचारी संघ के बीच समझौता हुआ था।
इसके बाद सरकार ने अभी तक उन मांगों को पूरा नहीं किया, जिन पर सहमति बनी थी इसलिए नगर पालिका कर्मचारी संघ ने आंदोलन का निर्णय किया है। इसके तहत दो मई को काले झंडे लेकर प्रदेश स्तर पर नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषदों में प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही सरकार को मांग पत्र भेजा है। 13 व 14 मई को शहरों में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया जाएग। 16 मई को एक दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल होगी। 20 मई को कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।