Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Farmers lock up Market Committee office in Rohtak; say promises were made for 24 crops, but they are getting only half the price
{"_id":"6acf3f8ce1950bd5b10ddbc7","slug":"video-farmers-lock-up-market-committee-office-in-rohtak-say-promises-were-made-for-24-crops-but-they-are-getting-only-half-the-price-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में मार्केट कमेटी दफ्तर पर किसानों ने लगाया ताला, बोले- वादे 24 फसल के, भाव मिल रहा आधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में मार्केट कमेटी दफ्तर पर किसानों ने लगाया ताला, बोले- वादे 24 फसल के, भाव मिल रहा आधा
संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर में किसानों ने नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला जड़कर 3 घंटे की सांकेतिक तालाबंदी की। प्रदर्शन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला।
किसान सभा के महासचिव सुमित दलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने मंडियों में खरीद के नए नियम लागू कर दिए हैं, जिससे किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार बाजरे का भाव 2900 रुपये बता रही है, लेकिन मंडी में किसान को 2100 रुपये में बेचना पड़ रहा है। धान का एमएसपी 2461 रुपये है, पर खरीद 2000-2100 रुपये पर हो रही है।
सुमित दलाल ने आरोप लगाया कि सरकार 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर किसानों को एमएसपी से नीचे फसल बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो प्रदेश स्तर पर बड़े आंदोलन की घोषणा होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।