{"_id":"69367b8c48d19649ca0dd8af","slug":"video-doctors-protest-in-rohtak-2025-12-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: एचसीएमएस चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज हुए परेशान, सीएमओ ने बताया बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: एचसीएमएस चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज हुए परेशान, सीएमओ ने बताया बेअसर
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) के सदस्य सोमवार को हड़ताल पर रहे। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही। मरीजों को इलाज के लिए एक-एक घंटे इंतजार करना पड़ा। हड़ताल के चलते नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या कम रही। गंभीर मरीजों ने अस्पताल के बजाय पीजीआई का रुख किया। इधर, सिविल सर्जन डॉ. रमेशचंद्र ने अस्पताल का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। सिविल सर्जन ने हड़ताल से किसी तरह का असर नहीं पड़ने का दावा किया है।
सोमवार को एचसीएमएस के चिकित्सक हड़ताल पर रहे। हड़ताल के पहले दिन ज्यादातर चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं आए। कुछ चिकित्सक अवकाश पर भी रहे। इससे ओपीडी में मरीजों के लिए चिकित्सक कम नजर आए। हड़ताल के चलते अस्पताल में मरीज भी कम रहे। इनहें भी इलाज के लिए एक-एक घंटे तक अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा। ओपीडी रोज के मुकाबले कम रही। इधर, सिविल सर्जन ने हड़ताल को बेअसर बताते हुए कहा कि मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। चिकित्सक हड़ताल पर नहीं हैं। चिकित्सकों की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। इससे मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
एचसीएमएस के अध्यक्ष डॉ. विश्वजीत सिंह ने कहा कि चिकित्सक हड़ताल पर हैं। दोपहर को सभी सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचेंगे। यहां अपनी मांगों का ज्ञापन भी सीएमओ को सौंपा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।