Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former CM Hooda says: Agniveers should be granted permanent status unconditionally

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले: बिना शर्त पक्के किए जाएं अग्निवीर, दो साल का सेवा विस्तार नाकाफी

Fri, 06 Nov 2026 11:25 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 06 Nov 2026 11:25 AM IST
सार

गेस्ट टीचर को पक्का करने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को पक्का करने के लिए जो नीति बनाई थी, उस पर खुद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी मुहर लगा चुके हैं। उसी के तहत गेस्ट टीचरों को पक्का किया जाए।

विज्ञापन
Former CM Hooda says: Agniveers should be granted permanent status unconditionally
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि अग्निवीरों को बिना शर्त के पक्का किया जाए। दो साल का सेवा विस्तार नाकाफी है। सिर्फ दो साल का सेवा विस्तार देना अग्निवीरों के सम्मान के साथ खिलवाड़ है। वे वीरवार शाम को डी पार्क आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही अग्निवीर योजना का विरोध कर रही थी। यह योजना न तो देश के हित में है और न ही सेना के हित में। यहां तक कि सेना के कई पूर्व अधिकारी भी इसके खिलाफ खुलकर बोल रहे थे।
विज्ञापन


अब आखिरकार सरकार को भी यह बात माननी पड़ी है और योजना में कुछ नए प्रावधान जोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जो युवा छह साल तक सेना में सेवा दे रहा है, उसके लिए और अतिरिक्त मानदंड क्या रह जाते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


गेस्ट टीचर को पक्का करने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को पक्का करने के लिए जो नीति बनाई थी, उस पर खुद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी मुहर लगा चुके हैं। उसी के तहत गेस्ट टीचरों को पक्का किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed