Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Raid conducted for the second consecutive day at a site used for fuel theft; 800 litres of petrol and 700 litres of thinner seized.
{"_id":"6ade082069cec750a60fedcf","slug":"video-raid-conducted-for-the-second-consecutive-day-at-a-site-used-for-fuel-theft-800-litres-of-petrol-and-700-litres-of-thinner-seized-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेल चोरी के ठिकाने पर दूसरे दिन भी छापा, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल चोरी के ठिकाने पर दूसरे दिन भी छापा, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद
रेवाड़ी। जिले में तेल चोरी और ज्वलनशील पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने बावल रोड स्थित गांव गज्जिवास के यूनीक विहार फेज-2 में एक प्लाट पर छापा मारकर 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद किया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश जारी है। आरोपी गुर्जरीवास निवासी आदेश कुमार है। 24 घंटे के भीतर तेल माफिया के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले सीआईए ने खजूरी क्षेत्र में 2200 लीटर अवैध पेट्रोल और एथेनॉल बरामद किया था।
मॉडल टाउन थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गज्जिवास क्षेत्र में तेल टैंकरों से पेट्रोल और ज्वलनशील केमिकल चोरी कर ड्रमों में भरा जाता है। इसके बाद इन्हें राजस्थान में ऊंचे दामों पर बेचा जाता है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मुकेश कुमार को साथ लेकर संबंधित प्लाट पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर वहां खड़ी पिकअप का चालक भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके अलावा एक पिकअप गाड़ी, आठ खाली ड्रम, तेल निकालने की कीप, ड्रम खोलने की दो चाबियां, सात प्लास्टिक के डिब्बे, खाली कैन और तेल निकालने वाला पाइप भी जब्त किया गया।
----------------------
मुख्य आरोपी समेत कई नाम सामने आए
पूछताछ में आदेश ने इस कारोबार में बिल्लू गुर्जर, दीपांशु, सुधीर, निखिल, कालू और विनय गुर्जर के शामिल होने की जानकारी दी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं, घनी आबादी के बीच पेट्रोल और ज्वलनशील केमिकल का कथित तौर पर इस तरह भंडारण सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे पदार्थों के अनुचित भंडारण से आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। पुलिस का कहना है कि अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
-------------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।