Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Former minister Banwari Lal has distanced himself from Sunil Moosepur’s statement, saying, "Ask him about it."
{"_id":"6b04383df132729e1603d8ad","slug":"video-former-minister-banwari-lal-has-distanced-himself-from-sunil-moosepurs-statement-saying-ask-him-about-it-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुनील मूसेपुर के बयान से पल्ला झाड़ गए पूर्व मंत्री बनवारी लाल, बोले- उनसे ही पूछो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील मूसेपुर के बयान से पल्ला झाड़ गए पूर्व मंत्री बनवारी लाल, बोले- उनसे ही पूछो
रेवाड़ी। भाजपा नेता सुनील मूसेपुर की ओर से वोट चोरी और रेवाड़ी में विकास नहीं होने को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि यह सुनील मूसेपुर का निजी बयान है और इस बारे में उनसे ही पूछा जाना चाहिए। वहीं, रेवाड़ी में विकास नहीं होने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने भाजपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों का ब्योरा दिया। उन्होंने नेशनल हाईवे, फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज, माजरा में निर्माणाधीन एम्स और शैक्षणिक संस्थानों को विकास के उदाहरण के तौर पर गिनाया।
सोमवार को रेवाड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री से सुनील मूसेपुर के हालिया बयान को लेकर सवाल किया गया। मूसेपुर ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि वोट चोरी हो रही है, लेकिन इसमें सरकार की बजाय अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वर्ष 1952 से लेकर अब तक रेवाड़ी में कोई खास विकास नहीं हुआ और शहर वहीं खड़ा है। पार्टी के ही नेता की ओर से सरकार और क्षेत्र के विकास पर सवाल उठाए जाने के संबंध में जब डॉ. बनवारी लाल से जवाब मांगा गया तो उन्होंने इसे संबंधित नेता का निजी विचार बताते हुए टिप्पणी करने से बचने का प्रयास किया।
कांग्रेस पर निशाना, राजस्थान का दिया उदाहरण
वोट चोरी के आरोपों पर डॉ. बनवारी लाल ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिन राज्यों में चुनाव जीतती है, वहां मतदाता सूची पर सवाल नहीं उठाती, लेकिन हारने पर वोट चोरी का मुद्दा उठाने लगती है। उन्होंने सवाल किया कि यदि राजस्थान में भी वोट चोरी हुई होती तो वहां भाजपा की जीत कैसे होती। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को राजनीतिक मुद्दा करार देते हुए भाजपा का बचाव किया।
एम्स से लेकर फ्लाईओवर तक गिनाईं उपलब्धियां
रेवाड़ी में विकास नहीं होने के आरोपों पर पूर्व मंत्री ने कहा कि जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े काम हुए हैं। उन्होंने नेशनल हाईवे, फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिज का उल्लेख करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से आवागमन की सुविधाओं में सुधार हुआ है। माजरा में निर्माणाधीन एम्स को स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी परियोजना बताया। इसके अलावा कृषि कॉलेज में एमएससी और पीएचडी की पढ़ाई शुरू होने तथा धामलावास में पॉलिटेक्निक कॉलेज को शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि बताया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था में हुए कार्यों का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को लोग स्वयं देख सकते हैं।
25 नवंबर को हरियाणा पहुंचेगी समरसता यात्रा
प्रेसवार्ता में डॉ. बनवारी लाल ने संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से निकाली जा रही समरसता यात्रा की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को पंजाब से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जैन ने यात्रा का शुभारंभ किया था। यह यात्रा 25 नवंबर को यमुनानगर से हरियाणा में प्रवेश करेगी। इसी दिन कुरुक्षेत्र के उमरी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा सोनीपत होते हुए उत्तर प्रदेश जाएगी। वहीं, 28 नवंबर को दूसरी यात्रा दिल्ली से हरियाणा में प्रवेश कर फरीदाबाद और पलवल होते हुए वाराणसी के लिए रवाना होगी। यात्रा के स्वागत और आयोजन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।