{"_id":"6888891e0d46f73c93087cc5","slug":"video-42-thousand-women-benefited-from-pm-matr-vandana-yojana-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से आठ साल में 42 हजार महिलाएं हुईं लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से आठ साल में 42 हजार महिलाएं हुईं लाभान्वित
रेवाड़ी जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत वर्ष 2017 से अब तक 42 हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रोग्राम अधिकारी शालू यादव ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में अब तक 742 पहली बार गर्भवती महिलाएं और दूसरी डिलीवरी वाली 220 महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा चुका है।
आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जा सकता है आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, गर्भावस्था प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना रेवाड़ी जिले सहित पूरे देश में महिलाओं के लिए एक प्रभावी योजना बनकर उभरी है, जो न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभा रही है। विभाग ने अपील की है कि योग्य महिलाएं समय रहते आवेदन करें और इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।