Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Jain saint delivers message of a drug-free society at the 2500th Abhigraha Mahotsav held in Panipat.
{"_id":"6ac8a5cd300ce0d5ce0f7da0","slug":"video-jain-saint-delivers-message-of-a-drug-free-society-at-the-2500th-abhigraha-mahotsav-held-in-panipat-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में 2500वां अभिग्रह महोत्सव आयोजित में जैन संत ने दिया नशा मुक्त समाज का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में 2500वां अभिग्रह महोत्सव आयोजित में जैन संत ने दिया नशा मुक्त समाज का संदेश
सेक्टर-25 स्थित ओरेलिया बैंक्वेट हॉल में जैन संत डॉ. राजेश मुनि महाराज के 2500वें ऐतिहासिक अभिग्रह महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह नौ बजे शुरू हुए कार्यक्रम में धार्मिक निष्ठा के साथ सामाजिक सुधार का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।
प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, नशा मुक्ति अभियान के विशेष सत्र में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
जैन संत डॉ. राजेश मुनि ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शरीर और विवेक को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज की नींव को भी कमजोर कर देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशीले पदार्थों से दूर रहकर संयमित, अनुशासित और संस्कारयुक्त जीवन अपनाएं।
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने जैन संत के इस प्रयास की सराहना की। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि संतों के सानिध्य और मार्गदर्शन से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सरकार और समाज जब मिलकर नशा मुक्ति जैसे अभियानों को आगे बढ़ाएंगे, तभी एक स्वस्थ और समृद्ध हरियाणा का निर्माण होगा।
महोत्सव के अंत में उपस्थित सभी लोगों को जीवन में कभी नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।